30 अगस्त रात्रि 9:03 से 31अगस्त सुबह 7:0 5 मिनट तक राखी बांधने का है शुभ मुहूर्त
जालन्धर, 29 अगस्त (टिंकू पंडित):- भाई और बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन (राखी) के त्यौहार को हिंदू धर्म में बहुत प्यार और उल्लास से श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षाबंधन हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन बहनें अपनी भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधती हैं व भाई से अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दोनों दिन आया है। क्योंकि भद्रा काल में राखी बांधना बहुत अशुभ माना गया है इसलिए राखी को शुभ मुहूर्त पर ही बांधना चाहिए। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष में रक्षाबंधन का त्यौहार अल्पकालिक मुहूर्त में रहेगा।
इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का समय ओर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त:-
ज्योतिषाचार्य पंडित पदम जोशी के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया 30 अगस्त को प्रातः से लेकर रात 9:02 मिनट तक रहेगा, इसके बाद राखी बांधना उपयुक्त रहेगा। इस लिए 30 अगस्त को रात्रि 9:03 से लेकर 31अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है।

