सुबह-सुबह शहर में देखने को मिला “होली का शोर और चोरों का जोर”, चोरों ने शहर के किस इलाके को बनाया निशाना पढ़े वीर केसरी पर…

होली की सुबह रस्ता मोहल्ला में चोरी

जालंधर, 18 मार्च- (टिंकू पंडित):- होली के दिन जहां सुबह-सुबह शहर में होली का शोर था और वही रस्ता मोहल्ला में चोरों का जोर था। रस्ता मोहल्ला स्थित मनचंदा जनरल स्टोर पर चोरों ने हाथ साफ किया। मोहल्ले की एक गली के नुक्कड़ पर बनी इस दुकान के दोनों तरफ शटर लगे हुए है जिनके पर लगे ताले उखाड़ दिए गए ओर चोर गल्ले में पड़ा कैश  तथा दुकान में पड़ा सामान चोरी करके ले गए। दुकान के मालिक अश्वनी मनचंदा ने बताया कि दुकान से सरसों के तेल की बोतलें,बादाम,मक्खन,देसी घी से लेकर करियाना का काफी सामान चुराकर ले गए हैं मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने शिकायत दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *