नकोदर के चेक विंडल गांव का रहने वाला था पलविंदर सिंह
जालंधर, 25 मार्च-(टिंकू पंडित):- आज जालंधर- नकोदर रोड पर स्थित वंडरलैंड पार्क में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए 15 साल के पलविंदर सिंह की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि निकटवर्ती गांव चक विंडल, थाना नकोदर का रहने वाला अपने साथियों के साथ वंडरलैंड में आया था। लड़का टॉय ट्रेन की पटरी पर लेट कर वीडियो बनवा रहा था। लेकिन अचानक ही उसके हाथ पाव मुड़ने लगे व मुंह से झाग निकलने लगी दोस्तों ने तुरंत वाटर पार्क के अधिकारियों को सूचित किया और उनकी सहायता से बच्चे को नजदीकी हस्पताल इनोसेंट हार्ट केयर सेंटर, खाम्बडा ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार पलविंदर मिर्गी रोग से ग्रस्त था। आज भी उसे मिर्गी का दौरा पड़ा जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। पीड़ित परिवार द्वारा पोस्टमार्टम करने की बात कही जा रही है।
वंडरलैंड के अधिकारियों के अनुसार 10:30 बजे इन लड़कों ने एंट्री की है और 11:00 बजे से पहले पहले यह घटना घट गई। उन्हें भी इस घटना का बहुत दुख है और पुलिस की जांच कर रही है।

