निगम टीम ने हंस राज स्टेडियम, संजय गांधी मार्किट, लाडोवाली रोड और मस्जिद घुमारा मंडी रोड दुकानें सील की है
जालंधर,01अप्रैल-(टिंकू पंडित):- पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के बाद नगर निगम जालंधर में भी कुछ हलचल होती नजर आ रही है। ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले ही जालंधर से आप के दोनों विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल ने नगर निगम आफिस का दौरा किया था और उन्होंने निगम कर्मचारियों व अधिकारियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश भी दिए थे। इसी के चलते जालंधर नगर निगम की टीम ने वीरवार देर रात बड़ा एक्शन करते हुए शहर में 21 दुकानें सील की है। जिनमें संजय गांधी मार्किट स्थित सैमसंग और रियल मी का शोरूम भी शामिल है।
दरअसल ये सभी 21 दुकानें नगर निगम की है और उन्होंने इसे किराए पर दे रखी है। निगम की तहबाजारी शाखा इन दुकानों से किराया लेती है, लेकिन लंबे समय से ये दुकानदार किराया नहीं दे रहे थे। इसके चलते देर रात तहबाजारी विभाग की टीम इन दुकानों पर पहुंची और दुकानों के तालों पर सील लगा दी। साथ ही दुकानों पर सीलिंग का नोटिस भी चिपका दिया। निगम टीम ने हंस राज स्टेडियम में तीन, संजय गांधी मार्किट में छह, लाडोवाली रोड में आठ और मस्जिद घुमारा मंडी रोड में चार दुकानें सील की है।