लूट के बाद लुटेरे धमकी भी दे गए कि संभल कर रहो वरना मार देंगे
जालंधर,08अप्रैल-(टिंकू पंडित):- दिल्ली और पंजाब मॉडल को पेश कर देश में अपना विस्तार करने जा रही आम आदमी पार्टी क्या ऐसे पंजाब का मॉडल देश के सामने रखेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार बने अभी पंजाब में एक महीना भी नहीं हुआ की रोज़ पंजाब के किसी ना किसी कोने से गोलियां चलने, कत्ल, लूट, छीना झपटी और गैंगवार की घटनाएं सामने आ रही है। कल सुबह जालंधर मैं एक दंपति से पांच लाख की लूट कर के लुटेरे फरार हो गए थे।
वही रात को शेर सिंह कॉलोनी के पास लकड़ी का काम करने वाले इकबाल सिंह से लूट हो गई। पुलिस को दी शिकायत में इकबाल ने बताया कि 5 लुटेरे आए और उसके सिर पर पिस्तौल रख कर 45 सौ रुपये, सोने की चेन ओर वालियां ले गए। लुटेरे जाते हुए उसे धमकी दे गए वह संभल कर रहे वरना उसे मार देंगे। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मामले की जांच कर रही है।