चंडीगढ़ में सावर्जनिक स्थलों पर लोगों के लिए मास्क पहनाना किया अनिवार्य
चंडीगढ़,25अप्रैल-(टिंकू पंडित):- अगर आप बात चंडीगढ़ जा रहे हैं तो यह खबर आप पढ़ना आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कोरोना को लेकर एक बार फिर से सख्ती कर दी है। देश और चंडीगढ़ में बढ़ रहे कोरोना केसों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने उक्त कदम उठाया है। सभी सावर्जनिक स्थलों पर लोगों के लिए मास्क पहनाना जरूरी कर दिया गया है। मास्क न पहनने की सूरत में 500 रुपए जुर्माना करने के हुक्म दिए गए हैं। याद रहे कि राज्य में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना केसों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिली है। जिसे देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। हालांकि सरकार द्वारा पहले ही इस संबंध में कई तरह की गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। लेकिन देखने में आ रहा है कि धीरे-धीरे कोरोना का दौर फिर से लौट रहा है। इसलिए चंडीगढ़ प्रशासन है मास्क ना पहनने वालों पर ₹500 जुर्माना करने के ऊपर जारी किए हैं।