जालंधर के जोशी अस्पताल के मालिक, उसकी पत्नी व बेटे पर केस दर्ज, केस दर्ज करवाने में विधायक रमन अरोड़ा ने निभाई अहम भूमिका, क्या है मामला पड़े वीर केसरी पर

जोशी अस्पताल के मालिक मुकेश जोशी, उनकी पत्नी नीलम जोशी ओर बेटे अनुज जोशी के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज

 

जालंधर,28अप्रैल-(टिंकू पंडित):- कुछ दिनों से शहर में एक अस्पताल, नगर निगम अधिकारी व जालंधर केन्द्रीय से विधायक रमन अरोड़ा की तिकड़ी चर्चा में रहे हैं। इस का मुख्य कारण जोशी हस्पताल के साथ बन रही अवैध बेसमेंट व उसके कारण लोगों के घरों में आई दरारें है। बताया जा रहा है कि विधायक रमन अरोड़ा की मेहनत रंग लाई है। उनके द्वारा किए गए प्रयासों के कारण ही कल रात को जालंधर के मशहूर जोशी अस्पताल के मालिक मुकेश जोशी,उनकी पत्नी नीलम ओर बेटे अनुज जोशी के खिलाफ देर रात थाना दो की पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है। पिछले कई दिनों से जोशी अस्पताल की अवैध बेसमेंट के कारण कई घरों की दीवारों पर दरारें आ गई थी जिसके बाद लोगों ने जोशी अस्पताल के खिलाफ मोर्चा खोला था। पर काफ़ी दिनों तक इनके ख़िलाफ़ कोई कारवाई नहीं हुई। पहले-पहल तो सोशल मीडिया पर नगर निगम के अधिकारियों पर जोशी अस्पताल साथ सांठगांठ का आरोप लगाया जा रहा था, फिर सोशल मीडिया पर विधायक रमन अरोड़ा पर भी जोशी हस्पताल से मिलीभगत के इल्जाम लगे परंतु अंत में पुलिस ने विधायक रमन अरोड़ा के प्रयास से जोशी अस्पताल के मालिक, उनकी पत्नी ओर बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *