ईद के मौके पर जोधपुर में झंडा फहराने को लेकर हुआ दो गुटों में विवाद, जोधपुर में आधी रात को हुई हिंसा के बाद सुबह एक बार फिर हुआ माहौल खराब,

सुबह ईद की नमाज के बाद कुछ उपद्रवियों ने की माहौल खराब करने की कोशिश

जोधपुर,03मई-(टिंकू पंडित):- जोधपुर में दो पक्षों के बीच हो रही रही हिंसा के कारण शहर का माहौल खराब होता जा रहा है। आज आधी रात के बाद जोधपुर में हुई हिंसा के कारण जहां माहौल खराब हुआ, वही सुबह ईद की नमाज के बाद भी कुछ उपद्रवियों ने नारेबाजी करने के बाद शहर में तोड़फोड़ की। आज रात एक बार फिर राजस्थान के जोधपुर में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। एक झार्मिक झंड़ा उतारने को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी की गई। पत्थरबाजी में थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी और कई पत्रकार घायल हो गए है। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

आधी रात को हुई घटना पर अभी पुलिस ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया ही था कि आज सुबह फिर ईद की नमाज के बाद फिर से हंगामा हो गया। कुछ लोगो ने नमाज के बाद चोंक में इक्कठे होकर नारेबाजी की ओर फिर पुलिस की गाड़ियों को तोड़ना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज करके उन को वहां से खदेड़ दिया।

त्योहार के दिन माहौल और खराब न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह एहतियात बरत रही है। करीब आधी रात से ही प्रशासन ने इलाके की इंटरनेट सेवा अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद कर दी थी। जोधपुर में सभी इंटरनेट सेवाएं फिलहाल बंद है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटनाओ की निंदा की है। उन्होंने इसे इसे दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। सीएम गहलोत ने कहा कि, जालौरी गेट, जोधपुर पर दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
राजस्थान से भाजपा के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जोधपुर हिंसा पर राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ वह राजस्थान के गृहमंत्री भी हैं और लगातार में हो रही हिंसा की घटनाओ को काबू ना कर पाने पर पूरी तरह से मुख्यमंत्री गहलोत ही जिम्मेदार है।

राजस्थान में हो रही हिंसा पर राजनीति दल एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जहां कांग्रेस के सुरजेवाला विपक्षी पार्टियों पर माहौल खराब करने के आरोप लगाए हैं वहीं भाजपा की ओर से कांग्रेस व गहलोत सरकार को इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *