साले ने जीजा पर तेजधार हथियारों से किया हमला, लहूलुहान पति को छोड़ पत्नी भी गई मायके वालों संग

नाजुक हालत में है प्रितपाल सिंह सोनू, सिविल अस्पताल में हो रहा है इलाज

जालंधर, 5 मई (टिंकू पंडित):-

जालंधर के मिट्ठू बस्ती से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में साले ने अपने ही जीजे को तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को जालंधर के सिविल असताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल व्यक्ति के पिता जोगिंदर सिंह ने बताया कि उसके बेटे प्रितपाल सिंह सोनू की अपने साले के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। उसके कुछ घंटे बाद ही उसका साला मंजीत पाल सिंह बिट्टू, सांडू गुरदयाल सिंह व कुछ लोगों ने गुरुद्वारा मिट्ठू बस्ती के समीप मेरे बेटे को घेर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोग एकत्र होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए और आसपास के लोगों ने घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया। बताया जा रहा है कि हमले के बाद घायल प्रितपाल सिंह सोनू की पत्नी भी वहां से पति को लहूलुहान छोड़कर मायके वालों के साथ चली गई। हमले की सूचना मिलते ही बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी के फुटेज अपने कब्जे में लेते हुए आरोपियों की पहचान कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि हमलावरों में एक सरकारी स्कूल का टीचर भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *