भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:- मान
चंडीगढ़, 24 मई (टिंकू पंडित):- आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनावों में जनता से किए गए वायदों में एक वायदा यह भी था कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के तहत आज अपने ही मंत्री द्वारा काम के बदले कमीशन मांगने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त कार्रवाई करते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा दिया है। पंजाब में सरकार बनाने से पहले आम आदमी पार्टी में यह घोषणा भी की थी कि यदि हमारा कोई मंत्री या विधायक भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसी वायदे को निभाते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह कड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार विजय सिंगला ने ठेके पर काम देते देने के बदले में एक प्रतिशत कमीशन की मांग रखी थी। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पहुंची। जांच में विजय सिंगला के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद भगवंत मान ने विजय सिंगला पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मंत्री पद से हटा दिया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मान के आदेशो पर उनके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज की गई व पंजाब पुलिस की एंटी करप्शन ब्रांच ने विजय सिंगला को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।