इस पूरे मामले की वीडियो भी हो चुकी है वायरल
कपूरथला, 4 जून (टिंकू पंडित):- प्रेम विवाह का अंत इतना खतरनाक भी हो सकता है यह विवाह करवाते समय क्या बलविंदर कौर ने कभी सोचा भी होगा ? पत्नी पर संदेह होने के कारण उसके ही पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है।
जानकारी अनुसार गांव केसरपुर निवासी बलविंदर कौर पत्नी मनजीत सिंह गत एक जून को सिविल अस्पताल कपूरथला के गायनी वार्ड में भर्ती हुई थी। जिसने सिजेरियन आपरेशन के बाद एक लड़के को जन्म दिया। पति ने संदेह के चलते शनिवार सुबह करीब चार बजे अपने हाथों से पत्नी का मुंह दबाकर उसकी जान ले ली। हालांकि इनका कुछ वर्ष पहले ही प्रेम विवाह हुआ था और दोनों का पहले भी एक बेटा है।
डीएसपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में शनिवार सुबह मनजीत सिंह ने अपनी पत्नी का गला दबा कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। इस पूरे मामले की वीडियो भी वायरल हो चुकी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है ।