थोड़ी ही देर में राज्य भवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह
नई दिल्ली, 30 जून(टिंकू पंडित):- महाराष्ट्र की राजनीति में घटनाक्रम पल-पल बदल रहा है। जहां कल रात को उद्धव ठाकरे ने मजबूरी में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वही आज अटकलों का बाजार गर्म था कि एकनाथ शिंदे सहित शिव सेना के बागी विधायकों के सहयोग से भाजपा की ओर से देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। पर आज शाम होते- होते घटनाक्रम इतनी तेजी से बदले की अब देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे व शिव सेना के बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। देवेंद्र फडणवीस सुबह एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनाये जाने पर नाराज चल रहे थे परंतु शाम होते-होते भारतीय जनता पार्टी के सेनापति अमित शाह के कहने पर नाराज देवेंद्र फडणवीस मान गए हैं। दोनों नेता राज भवन पहुंच गए हैं जहां उन्हें मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।