सूत्रों के अनुसार इस बार भी मंत्रिमंडल मैं शामिल नही किए जा रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह
चंडीगढ़,03 जुलाई:- पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी की सरकार का कैबिनेट विस्तार कल सोमवार को होगा। पंजाब सरकार मैं शामिल होने वाले नए मंत्रियों को कल शाम को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है परंतु जालंधर में से किसी भी विधायक को मंत्री बनाए जाने की सूचना नहीं है। जालंधर के विधायक अभी मंत्री पद से बहुत दूर है।
अमन अरोड़ा के इलावा अमृतसर से डॉ. इंद्रबीर निज्झर को भी मंत्री बनाया जा सकता है। कुल 5 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें दूसरी बार विधायक बने प्रो. बलजिंदर कौर या सर्वजीत माणुके को भी मंत्री बनाया जा सकता है। एक महिला मंत्री को मंत्रीमंडल में शामिल किया जाना तय है।
सुत्रों के अनुसार पूर्व आईपीएस अधिकारी व वर्तमान में अमृतसर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह का नाम इस बार हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में कही नजर नहीं आ रहा है। जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उन्हें पंजाब का गृह मंत्री बनाए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही थी। परंतु इस बार अमृतसर से मंत्री बनाए जा रहे डॉ. इंद्रबीर निज्झर को सेहत मंत्रालय दिए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास अभी 28 विभाग हैं। नए बनाए जाने वाले मंत्रियों को उन्हीं में से कई मंत्रालय दिए जाने की संभावना है।