जापान पुलिस के अनुसार हमला करने वाले व्यक्ति को पूर्व नो सैनिक बताया जा रहा है
नई दिल्ली, 8 जुलाई (वीर केसरी):- आज की सबसे बड़ी खबर जापान से आ रही है जहां जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में उन्हें 2 गोलियां लगी है, एक गोली उनकी छाती पर और दूसरी गर्दन पर लगी है। गोली लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शिंजो आबे पर आज शुक्रवार सुबह नारा शहर में जानलेवा हमला उस समय हुआ जब वह एक सभा को संबोधित कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर ने जिस हथियार से हमला किया है वह उसने अपने घर पर ही बनाया था। उसने होममेड हथियार से हमला किया है। जपान मीडिया के मुताबिक आबे के सीने में गोली लगी है जिस कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हमला करने वाला व्यक्ति पूर्व नो सैनिक बताया जा रहा है। जापान पुलिस ने घटनास्थल से 42 साल के जिस हमलावर को गिरफ्तार किया है उसका नाम यामागामी है जिसे जापान का पूर्व नो सैनिक बताया जा रहा। जिस गन से उसने फायरिंग की थी पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा है
जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा है। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा। जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजे इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे।
शिंजो जापान के सबसे लंबे समय तक पीएम रहे
67 साल के शिंजो आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) से जुड़े हुए थे। पहले आबे 2006 से 07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद, 2012 से 2020 तक लगातार 8 साल तक प्रधानमंत्री रहे। शिंजो आबे अपने जीवन काल में लगभग 9 वर्ष तक जापान के प्रधानमंत्री रहे।
भारत के प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले पर चिंता जताई है।