सर्कस में होंगे रोजाना तीन शो :- अजाम सदिकी
जालन्धर,06 अगस्त (टिंकू पंडित):- भारत की सबसे मशहूर सर्कस एक बार फिर आपके शहर में आ गई है। भारत में पिछले 50 वर्षों से अपने कलाकारों के शानदार करतब दिखा लोगों के दिल जीतने वाली जैमिनी सर्कस आज एक बार फिर आपके अपने शहर जालंधर के साई दास स्कूल की ग्राउंड, नजदीक पटेल चौक में शुरू हो रही है। जिसे देखने के लिए लोग मैं भारी उत्साह है। यह जानकारी जेमिनी सर्कस के मैनेजर अजाम सदिकी ने आज पंजाब प्रेस जालंधर में प्रेस वार्ता के दौरान दी।
जेमिनी सर्कस के मैनेजर अजाम सदिकी ने बताया कि जैमिनी सर्कस एक ऐसी सर्कस है जिसे पिछले 50 वर्षों से बच्चे से लेकर बूढे हर वर्ग के लोग पसंद करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा सभी जानवरो का सर्कस में इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गयी है, जिस का सर्कस पर बहुत खराब असर पड़ा है, क्योंकि किसी जमाने में जानवर ही सर्कस की जान हुआ करते थे। परंतु अपने हौसले को कायम रखते हुए जेमिनी सर्कस ने इस बार अफ्रीका से कलाकार बुलाए हैं जो अपने करतबों से दर्शकों का मनोरंजन करेगें। इन कलाकारों द्वारा फ्लाइंग,रिंग डांस,बैलेंसिंग,मौत के गोले में मोटरसाइकिल चलना के साथ-साथ और भी कई करतब दिखाए जाएंगे। बोने जोकरों की और से भी दर्शकों का मनोरंजन भी किया जाएगा। इस पूरी सर्कस में 100 के करीब लोग काम करते है। जिसमे 50 के करीब कलाकार व 50 के करीब का स्टाफ भी होता है। सर्कस में आज शाम आम आदमी पार्टी की महिला विंग पंजाब प्रधान राजविंदर कौर व आम आदमी पार्टी नार्थ हल्के के इंचार्ज दिनेश ढल्ल साई दास स्कूल की ग्राउंड में शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने बताया कि सर्कस में रोजाना 3 शो होंगे। पहला शो दोपहर 1 बजे, दूसरा शो 4:30 पर व तीसरा शो 7:30 बजे हुआ करेगा।