राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत के प्रत्येक नागरिक को एक दूसरे को जोड़ता है :- अश्वनी शर्मा
जालन्धर,06अगस्त (टिंकू पंडित):- आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पंजाब भाजपा प्रधान श्री अश्वनी शर्मा विशेष रूप से इस महाअभियान को मजबूत करने के लिये कल स्थानीय रणवीर क्लासिक होटल में पहुंचे। इस मौक़े पर जिला भाजपा की पूरी लीडरशीप मौजूद थी।उन्होंने इस अवसर पर सभी को आह्वान किया कि “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत हमें शहर के हर घर पर तिरंगे को लहराना है। इसके लिये हमें सभी को एकजुट हो कर इस अभियान के बारे मे बताने के लिये लोगों के बीच जाना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा खासकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्वाला को और प्रज्वलित करने का काम करेगी। इस अभियान में मंडलों के साथ बैठकें कर के इस अभियान को सफल बनाना है। राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत के प्रत्येक नागरिक को जोड़ता है तथा लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा त्याग की भावना को भी और मजबूत करता है। हमने इस अभियान के तहत लोगों को देश के लिये कुर्बानी देने वाले देश भक्तों की गाथा के बारे में बतायेगे। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को इस अभियान का प्रचार-प्रसार करने,बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर झंडा फहराने के लिए दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को उत्सव की तरह मनाने के लिये आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश महांमत्री और जिला प्रभारी श्री सुभाष शर्मा जी, ज़िला भाजपा प्रधान श्री सुशील शर्मा , सरबजीत सिंह मक्कड़, नरिन्दर पाल सिंह चंदी, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद जी, फतेह जंग सिंह,भाजपा देहाती प्रधान श्री अमरजीत सिंह अमरी और श्री सुदर्शन सोबती, विनोद शर्मा,सुनील ज्योति, रमन पब्बी,सुरिंदर महे जी और ज़िला भाजपा के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष और तिरंगा अभियान के जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।