पारवारिक कल्ह के चलते खुद को मारी गोली
जालन्धर, 23 अगस्त (टिंकू पंडित):- शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता व पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे को लेकर एक दुखद ख़बर आई है। जानकारी के अनुसार अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पारवारिक कल्ह के चलते उन्होंने खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
निर्मल सिंह कोहाड़ ने रात करीब नौ बजे गांव कोहाड़ खुर्द स्थित अपने घर में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिस से उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर निर्मल सिंह कोहाड़ का उनके परिवार के एक सदस्य से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद मैनेजर ने यह खौफनाक कदम उठाया।
54 साल की उम्र में निर्मल सिंह नूरमहल में को-आप्रेटिव बैंक के मैनेजर के पद पर सेवाएं निभा रहे थे। पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है व पुलिस जांच में जुटी हुई है।