जालंधर में भाजपा को पहली बार लगा इतना बड़ा झटका, कई मौजूदा पार्षद व कार्यकर्ता हुए आम आदमी पार्टी में शामिल, पंजाब भाजपा हाईकमान नाराज हुए कार्यकर्ताओं को मनाने मैं रहा विफल

स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने भाजपा नेताओं को करवाया आप में शामिल 

जालंधर, 13 सितंबर (टिंकू पंडित):-  पंजाब में नगर निगम चुनावों से पहले दल बदलने की राजनीति अब उफान पर है कभी पार्टी में दम घुटने का बहाना लेकर, कभी पार्टी में मान सम्मान ना मिलने का आरोप लगाकर तो कभी दूसरी पार्टी से मिल रहे आश्वासन को लेकर पार्टी बदलने की प्रतिक्रियाएं आरंभ हो चुकी हैं।

जिसे देखते हुए पंजाब में अपने झंडे गाड़ चुकी आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव से पहले कमर कस ली है। इसी के चलते आज जालन्धर के सर्किट हाउस में आप पार्टी द्वारा की गई मीटिंग मैं पंजाब में पहली बार भाजपा को जोर का झटका देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने कई भाजपा नेताओं को आप में शामिल करवाया है जिनमें अधिकतर मौजूदा पार्षद व पूर्व पार्षद शामिल है।

आज भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए  अमित संधा और उनकी पत्नी, विरेश मिंटू व उनकी पत्नी, विनीत धीर और उनकी पत्नी, प्रभदयाल और उनकी पत्नी अनीता शामिल है। इसके अलावा सौरभ सेठ और उनकी पत्नी कविता सेठ भी आप में शामिल हुई हैं। इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, दीपक बाली, जिम्मी कालिया व अन्य मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार पंजाब भाजपा हाईकमान ने पार्टी से नाराज होकर असीफा देने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को मनाने की बहुत कोशिश की परंतु इसका कुछ भी असर पार्टी से इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं पर नहीं पड़ा जिस कारण जालंधर मैं भाजपा को इतना बड़ा झटका पहली बार लगा है और आशंका जाहिर की जा रही है कि आने वाले दिनों में पंजाब मैं भाजपा व कांग्रेस पार्टी को इस से भी बड़े झटके लग सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *