काम से घर लौट रहे पत्रकार पर तेजधार हथियारों से हमला कर किया घायल

 हमलावरों की जल्द तलाश करें पुलिस:- पत्रकार भाईचारा

जालंधर, 15 सितंबर (टिंकू पंडित):- महानगर में शरारती अंसरो के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आम जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। लोगो का रात को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शरारती अंसर पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं जिसके कारण शहर के लोग मैं दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसी ही एक दहशत भरी मारपीट व गुंडागर्दी की घटना बीती रात पंजाब न्यूज 11 चैनल के मुख्य संपादक विमल राय के साथ हुई है। कल रात अपना काम समाप्त कर घर जाते समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। जिस कारण विमल राय घायल हो गए हैं। मामले की शिकायत थाना नई बारादरी में दे दी गई है।
पीड़ित विमल राय ने बताया कि वह कल रात अपने एक्टिवा पर सवार होकर रेलवे रोड से एसडी कालेज रोड की तरफ जा रहे थे, तभी एक्टिवा सवार 2 लड़कों ने उन्हें रोक लिया और कहने लगे कि तुम हमारे साथी को पीछे फेंककर आए हो। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। थोड़ी देर बाद आरोपियों के 5-6 साथी माैके पर आ गए और फिर से विमल राय को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। विमल ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। समूह पत्रकार जगत ने विमल राय पर हुए हमले की घोर निंदा की है। वह उन्हें जल्द इंसाफ दिलाने की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *