पिस्तौल के बल पर महानगर में हुई लाखों की लूट, पुलिस कर रही है हर एंगल से जांच :- थाना प्रभारी कमलजीत

दोमोरिया पुल के नजदीक लुटेरों ने एक व्यक्ति से लुटे 5.64 लाख रुपए

जालंधर, 28 सितंबर (टिंकू पंडित:-  महानगर मैं चोर लुटेरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। आए दिन कभी चाकू की नोक पर तो कभी पिस्तौल दिखाकर आम नागरिकों को लूटने की खबरें सामने आती रहती हैं। लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रहा। ऐसी ही एक घटना आज महानगर के दमोरिया पुल के नजदीक घटी, जहां लुटेरों ने एक व्यक्ति को पिस्तौल दिखाकर उससे 5.64 लाख रुपए लूट लिया और उसी की एक्टिवा लेकर फरार हो गए। इस घटना की खबर लगते ही इलाके में इलाके में सनसनी फैल गई।

मामले की जानकारी देते हुए गंगा मिल के मालिक मनी अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने पड़ोसी राकेश कुमार को आज सुबह बैंक में जमा करवाने के लिए 5.64 लाख रुपए दिए थे। लेकिन वह जैसे ही दोमोरिया पुल के पास पहुंचा तो वहां पर पिस्तौल के बल पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उससे 5.64 लाख रुपए और एक्टिवा लूटकर कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। इस घटना को लेकर थाना नंबर 3 के प्रभारी कमलजीत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना के शिकार हुए न्यू गांधी नगर के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि मैदे का काम करने वाले व्यापारी मनी अरोड़ा निवासी गांधी नगर ने मुझे पैसे बैंक में जमा करवाने के लिए दिए थे। जब पैसे लेकर दोमोरिया पुल पर पहुंचा तो दो बाइक सवार ने उसका रास्ता रोका और पिस्तौल के बल पर उससे नगदी और एक्टिव लूट ली। इसके बाद लुटेरे एक्टिवा व फोन और नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि दोनों लुटेरों ने चेहरे ढके हुए थे। प्रभारी कमलजीत ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *