दोमोरिया पुल लूट कांड को जालंधर पुलिस ने चंद घंटों में ही किया ट्रेस, एक गिरफ्तार, कौन निकला लूट कांड का मास्टरमाइंड पढ़ें वीर केसरी पर…

पुलिस ने आरोपी से लूट की रकम में से ₹2,64,000 और स्कूटरी की बरामद 

जालंधर, 29 सितंबर (टिंकू पंडित):-  दोमोरिया पुल लूट कांड में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने “पुलिस सुस्त और लुटेरे चुस्त”  वाली कहावत को झूठा साबित कर दिया है। लूट कांड की वारदात को चंद घंटों में ही ट्रेस करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ,डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि राकेश कुमार पुत्र युद्धवीर वासी न्यू गांधी नगर ने सुबह पुलिस को सूचना दी थी कि वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था, जब वह दोमोरिया पुल के पास पहुंचा तो अज्ञात लुटेरा उसकी एक्टिवा और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया, जिसमें ₹5,64,000 की नकदी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एडीसीपी बलविंदर रंधावा की देख में थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने जब राकेश से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने लूट का झूठा नाटक रचा था। लूट की रकम उसने मनी अरोड़ा पुत्र किशनलाल वासी न्यू गांधी नगर से बैंक में जमा करवाने के लिए ली थी। परंतु उसके मन में लालच आ गया और उसने लूट का यह झूठा ड्रामा रच दिया। पुलिस ने आरोपी से लूट की रकम में से ₹2,64,000 और स्कूटरी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर आईपीसी की धारा 379 बी और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी का रिमांड लेकर बाकी की रकम भी जल्द से जल्द बरामद कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *