करवा चौथ पर आप के शहर में कब होंगे चंद्रमा के दर्शन, जाने चंद्र उदय का समय सिर्फ वीर केसरी पर…

जालंधर मैं रात्रि 8:11 पर होंगे चंद्रमा के दर्शन

जालंधर, 13 अक्टूबर (टिंकू पंडित):- कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु व मंगल कामना हेतु करवा चौथ का व्रत रखती हैं। सुबह सवेरे सूर्य निकलने से पहले सरगी के रूप में भोजन ग्रहण करती हैं व बाद में सारा दिन निराहार रहकर सायंकाल को श्री गणेश पूजन, करवा चौथ की कथा सुनने के पश्चात करवा दान कर एवं चंद्रमा को अर्घ्य दान कर पति से आशीर्वाद लेने के उपरांत भोजन करती हैं।
करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी गुरुवार, 12 अक्टूबर (आज बीती रात) को रात 01 बजकर 59 मिनट से लेकर 14 अक्टूबर सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। इस बार देश के कई शहरों में चंद्रमा उदय का समय अंदाजन इस प्रकार रहेगा:-
पंजाब के अमृतसर में रात्रि 8:13 मिनट पर      जालंधर में रात्रि 8:11 मिनट पर                      लुधियाना, पटियाला, फगवाड़ा, गुरदासपुर, में रात्रि 8:10 मिनट पर
होशियारपुर में रात्रि 8:09 मिनट पर
पठानकोट में रात्रि 8:08 मिनट पर
नंगल में रात्रि 8:07 मिनट पर                            हरियाणा के पानीपत में रात्रि 8:10 मिनट पर,
जाखल में रात्रि 8:13 मिनट पर
दिल्ली में रात्रि 8:10 मिनट पर
मुंबई में रात्रि 8:49 मिनट पर
देहरादून में 8:03 मिनट पर                    हिमाचल के शिमला, सोलन व चंबा में रात्रि 8:05 मिनट पर,
जम्मू में रात्रि 8:10 पर राजस्थान के जयपुर में रात्रि 8:20 पर
जोधपुर में रात्रि 8:33 पर,
हरिद्वार में रात्रि 8:03 पर
चेन्नई में रात्रि 8:30 पर                            बिहार के पटना में रात्रि 7:44 पर                    मथुरा मे रात्री 8:11 मिनट पर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *