श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाले नगर कीर्तन को लेकर डीसी जालंधर ने जारी किए आदेश
जालन्धर, 03 नवम्बर (टिंकू पंडित):- श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर जालन्धर के डीसी जसप्रीत सिंह ने 5 नवंबर को जालन्धर नगर निगम की हद में आते सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर इस दिन शहर में नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। वहीं शहर वासियों की धार्मिक आस्था व ट्रैफिक कंट्रोल और डाईवर्ट देखते हुए डीसी जालंधर द्वारा 5 नवंबर को जालंधर के नगर निगम के अंतर्गत आते स्कूल कालेज में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।