पंजाब भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर जताया सुशील शर्मा पर भरोसा
जालंधर, 21 दिसंबर (ब्यूरो):- आज भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने भाजपा जालंधर (शहरी) के अध्यक्ष सुशील शर्मा पर अपना भरोसा कायम रखते हुए उन्हें दूसरी बार जिले की कमान सौंपी है। दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर सुशील शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उसको दिन रात मेहनत करके पार्टी की कसौटी पर खरे उतरेंगे और प्रदेश द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी उसे वह पूरे तन मन धन से दिन-रात एक करके निभाएंगे। सुशील शर्मा ने कहा कि जालंधर नगर निगम और लोकसभा के चुनाव नजदीक हैं इन सब की तैयारियों को मुख्य रखते हुए जिले में मजबूत संगठन की नियुक्ति कर भाजपा को जालंधर (शहरी) की चारों विधानसभाओं में और मजबूत करेंगे और संगठनात्मक तरीके से जिले में शक्ति केंद्र बूथ स्तर व वार्ड स्तर तक संगठनात्मक नियुक्तियां करके पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर उनको बधाई देते हुए जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, जिला मीडिया सचिव अमित भाटिया, कुणाल गोस्वामी, बृजेश शर्मा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे