पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर बहुत बुरा हाल है। रोजमर्रा की जिंदगी में लूटपाट और गोली चलाने की घटनाएं आम बात हो गई है। वही अपराधियों के मन में भी कानून का डर लगभग खत्म होता जा रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह अब पुलिस पर भी फायरिंग करते हुए इचाक नहीं रहे और लूटपाट की घटनाओं को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला जिला कपूरथला के फगवाड़ा में देखने को मिला जब चार लुटेरों ने गन पॉइंट पर एक निजी बैंक कर्मचारी से क्रेटा कार लूट कर फरार हो गए। पुलिस और लुटेरों मैं फायरिंग हुई, यह मुठभेड़ काफी देर तक चली, जिसमें एक पुलिस मुलाजिम की गोली लगने से मृत्यु हो गई तो वही तीन लुटेरे भी गोली लगने से घायल हो गए। हालांकि एक लुटेरा वहां से भागने में सफल रहा और इन तीनों घायल लुटेरों को फिल्लोर सिविल हस्पताल से जालंधर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जिस पुलिस मुलाजिम की मृत्यु हुई है वह फगवाड़ा सिटी थाने के एसएचओ अमनदीप नाहर का गनमैन था। मृतक पुलिस मुलाजिम की पहचान कमलदीप बाजवा के तौर पर हुई है।
बैंक कर्मचारी अवतार सिंह ने बताया कि वह फगवाड़ा के अर्बन स्टेट का रहने वाला है और घर की तरफ जा रहा था, रास्ते में चार लुटेरे आए जिसमें से दो ने गन दिखा कर उसकी क्रेटा गाड़ी की लूट ली। इन लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस के साथ वह गांव में पहुंचे जहां लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। उनके अनुसार लुटेरों को पुलिस पार्टी ने पकड़ लिया है और उनकी क्रेटा गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। तीनों घायल लुटेरे इस समय जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल हैं।