नम आंखों से हुई चौधरी संतोख सिंह की अन्तिम विदाई, अंतिम विदाई के समय मौजूद रहे राहुल गांधी

संतोख सिंह चौधरी के बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी ने दी उन्हें मुखाग्नि 

 

जालंधर, 15 जनवरी (टिंकू पंडित:- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हृदय गति रुक जाने के कारण प्रभु चरणों में विलीन हुए कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव धालीवाल में किया गया।
चौधरी संतोख सिंह के अंतिम संस्कार मैं राहुल गांधी भी शामिल हुए। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। इनके अलावा पंजाब के पूर्व सी.एम. चरनजीत सिंह चन्नी, अलका लांबा, मोहम्मद सदीक, प्रताप सिंह बाजवा, गुरजीत औजला, राजिंदर बेरी, अवतार हेनरी, विजय सांपला, परगट सिंह, बावा हेनरी, सुशील रिंकू, सहित कई अन्य कांग्रेसी विधायक व उनके समर्थकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। संतोख सिंह चौधरी के बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *