जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की ओर बनाए जा सकते हैं उम्मीदवार
नई दिल्ली, 01 अप्रैल (वीर केसरी):- जालंधर के पूर्व डीसीपी राजेंद्र सिंह ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। पंजाब पुलिस मे ए.एस.आई. पद पर भर्ती होकर डीसीपी रैंक से रिटायर्ड होने वाले अनुभवी पुलिस अफसर राजेन्द्र सिंह नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह शेखावत ने उन्हें भाजपा में शामिल किया है। उनके चाहने वालों की ओर से ये भी किया जा रहा है कि रिटायर्ड अधिकारी के भाजपा ज्वाइन करते ही भाजपा की जालंधर लोकसभा उप चनाव के लिए उम्मीदवार की तलाश भी खत्म हो गई है। ये भी दावा है कि राजेन्द्र सिंह ही भाजपा के लोकसभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवार होंगे।
पूर्व डीसीपी को ज्वाइनंग के समय केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया समेत भाजपा की वरिष्ठ लीडर मौजूद रहे। बता दें कि पंजाब पुलिस के रिटायर्ड होने के पश्चात राजेन्द्र सिंह के राजनीति में आने की चर्चाएं विधानसभा चुनावों से ही लगाई जा रही थी। लेकिन पंजाब पुलिस में अनुभव का फायदा राजेन्द्र हर एक पार्टी को बारीकी से टटोलने और वोटरों की नब्ज़ जानने वाले राजेनद्र सिंह ने राजनीति के मैदान में उतरने की कोई जल्दी नहीं की। अब सही मौका देख कर राजेन्द्र सिंह ने राजनीति में पारी शुरू कर दी है। यदि उन्हें जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया जाता है तो भाजपा को उसका फायदा हो सकता है।