भाजपा के सीनियर नेता महेंद्र भगत ने बदला पाला भाजपा छोड़ आप में हुए शामिल
चंडीगढ़, 14 अप्रैल (वीर केसरी):- लोकसभा उपचुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी दिन बा दिन अपने आप को मजबूत करती जा रही है। अपनी विरोधी पार्टियों में सेंध लगाते हुए कई छोटे बड़े नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल करवा रही है। अब तक कांग्रेस पार्टी के कई पार्षदों व पूर्व विधायकों ने पाला बदलते हुए हाथ मे झाड़ू थाम लिया है।
परंतु इस बार आप पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को जोर का झटका देते हुए भाजपा की ओर से दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके महेंद्र भगत को आप पार्टी ज्वाइन कराने में सफलता हासिल की है ।
आपको ज्ञात होगा कि महेंद्र भगत के पिता चुनी लाल भगत अकाली- भाजपा सरकार के समय मंत्री रह चुके हैं। उनके पुत्र महेंद्र भगत का इस तरह से आम आदमी पार्टी ज्वाइन करना आने वाले समय में भाजपा को नुकसान पहुंचा सकता है।
खबर लिखे जाने तक भगत परिवार चंडीगढ़ सीएम ऑफिस में मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के साथ जोड़-तोड़ कर रहा है। खबर मिली है कि महेंद्र भगत को कोई बड़ी चेयरमेनी मिल सकती है।