विपन सभरवाल आप सरकार की जन-विरोधी, दलित विरोधी व पंजाब विरोधी नीतियों के चलते भाजपा परिवार में हुए शामिल
जालंधर, 17 अप्रैल (टिंकू पंडित):- लोकसभा उपचुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी अपने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को आप में शामिल करवा रही है वही आज आम आदमी पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका मिला जब भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और बड़े जनाधार को देखते हुए जालंधर के जाने माने आप नेता ने अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया।
जालंधर से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा पंजाब के प्रभारी व् पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रभारी डॉ. महेंदर सिंह ने उक्त आप नेता विपन सभरवाल, चेतन हांडा व उनके समर्थकों को भाजपा परिवार में शामिल करवाया तथा पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मनोरंजन कालिया, के डी भंडारी, जनार्दन शर्मा, बिक्रमजीत सिंह चीमा, गुरदीप सिंह गोशा, केवल सिंह ढिल्लों भी उपस्थित थे।
इस अवसर जीवन गुप्ता ने विपन सभरवाल, चेतन हांडा तथा उनके साथियों का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि विपन सभरवाल एक जमीन से तथा जनता से जुड़े हुए नेता हैं। विपन सभरवाल भगवान् वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर के चेयरमैन हैं तथा धार्मिक व समाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेते है। विपन सभरवाल आप सरकार की जन-विरोधी, दलित विरोधी व पंजाब विरोधी नीतियों के चलते भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और यह सभी कार्यकर्ता इस लोकसभा उपचुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए भाजपा प्रत्याशी इंद्र इक़बाल सिंह अटवाल की जीत में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर विपन सभरवाल, चेतन हांडा व् भाजपा परिवार में शामिल हुए अन्य ने सदस्यों ने भाजपा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह ख़ुद तथा उनके साथी इस लोकसभा उपचुनाव तथा आने वाले चुनावों में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी पूरी तनदेही से निभाते हुए भाजपा उम्मीदवारों की जीत में अहम् भूमिका निभाएंगे व इंद्र इक़बाल सिंह अटवाल को भारी मतों से जीत दिलाएंगे।