भाजपा की नीतियों से खफा हो दोबारा कांग्रेस में आने का बनाया मन:- मोंटी सहगल
जालन्धर, 18अप्रैल (टिंकू पंडित):-
कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले मोंटी सहगल ने आज भाजपा छोड़ कांग्रेस में घर वापसी की है। घर वापसी के बाद मोंटी सहगल ने कहा कि उन्होंने भाजपा की नीतियों से खफा हो कर कांग्रेस में दोबारा आने का मन बनाया।
मोंटी को कांग्रेस में शामिल करवाने के बाद राजा वड़िंग ने कहा कि मोंटी बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता है। इन्हें जल्दी ही पार्टी एक बड़े पद से निवाजेगी। जिसके बाद राजा वड़िंग ने आप सरकार पर जमकर तंज कसे और कहां की आप सरकार को 1 साल हो गया है परंतु पंजाब के लोगो से जो वादे किये थे उन पर वो खरे नहीं उतरे, यानि की आप पार्टी पूरी तरह से फेल पार्टी रही है। ये सांगरूर लोकसभा उप चुनाव पहले ही हार चुके है और अब जालंधर मे भी हारेंगे। आप सरकार ने कहां था आम लोगो से पूछ कर उमीदवार दिया करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आप ने सुशील रिंकू को चुनाव मे खड़ा किया जिस वजह से बहुत सारे आप के कार्यकर्ता नराज चल रहे है। आप पार्टी की ओर से रिंकू पर विधानसभा चुनाव के वक़्त बहुत सारे इलज़ाम लगाए गए थे लेकिन अब इनकी पार्टी मे आने के बाद सब कुछ सही हो गया।
इस सरकार ने पंजाब के हालत बहुत बुरे कर दिये है। पंजाब को बदनाम कर दिया है। मूसेवाले की मौत का इंसाफ तो नहीं मिला उल्टा उनके परिवार को धमकिया मिल रही है की बेटे के पास भेज देंगे।
पंजाब पुलिस के एस एस पी राजजीत सिंह को बर्खास्त कर दिया है , पर अभी तक गिरफ्तार नहीं किया वो फरार हो चुका है। इसको लेकर पंजाब प्रधान राजा वडिंग ने कहा कि करवाई में इतना जायदा समय क्यों लगा, लोकसभा उप चुनाव के समय में ही अधिकारियों को बर्खास्त क्यों किया जाता है।
किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने को लेकर कहा कि किसानों की कई मांगे जायज है और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। बहुत जगह अभी तक गदावरी नहीं हुई है और बहुत से किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। कुछ दिन बाद फसल कट जाएगी, तो किसान किस तरह अपना नुकसान दिखाएंगे।