सराफा बाजारमैं मैं उस समय सनसनी फैल गई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जज प्रधान को किसी व्यक्ति ने आग लगा दी। जिसके उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जज प्रधान किसी झगड़े को लेकर राजीनामा करवाने सराफा बाजार गए हुए थे। जहां बगांली नामक व्यक्ति ने उन पर ज्वलशील पदार्थ फेंक कर आग लगा दी। इस हादसे में जज प्रधान बुरी तरह से झुलस गया है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है, परंतु बताया जा रहा है कि उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

