दोस्ती तो नहीं पर कानून जरूर तोड़ेंगे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा व विधायक रमन अरोड़ा, कानून को धता बता सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यह वीडियो, देखिए वीर केसरी पर…

पहले भी इसी प्रकार कानून की उल्लंघना कर चुके हैं विधायक रमन अरोड़ा

जालन्धर, 27 अप्रैल (टिंकू पंडित ):- सबसे पहले बिना हेलमेट के स्कूटर व ऑटो रिक्शा चलाते समय कानून की पालना ना कर कानून की धज्जियां उड़ाने वाले आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के केंद्रीय मंत्री अमन अरोड़ा व जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा ने इसकी वीडियो बनवा सोशल मीडिया व कई वेब पोर्टल पर वायरल भी करवा रहे हैं। जैसा कि उन्होंने यह बहुत अच्छा काम किया है।

जालन्धर लोकसभा उपचुनाव के चलते जालंधर में प्रचार के लिए आए पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने उस समय कानून की परवाह ना करते हुए जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा के साथ बिना हेलमेट डालें स्कूटर पर बैठ कर शहर की सड़कों और गलियों के चक्कर लगाए और बड़े शौक से गोलगप्पे भी खाए। हालांकि गोलगप्पे खाना कोई गलत बात नहीं है परंतु जिस प्रकार आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री और विधायक ने शहर के बीचो बीच कानून की उल्लंघना करते हुए आगे बैठकर ऑटो रिक्शा चलाई उससे भी कई सवाल खड़े होते हैं, क्या कानून सिर्फ गरीबों का आम जनता के लिए ही है। कानून के तहत ऑटो रिक्शा चलाते हुए दो व्यक्ति ड्राइवर सीट पर नहीं बैठ सकते और कैबिनेट मंत्री होते हुए अमन अरोड़ा व विधायक होते हुए रमन अरोड़ा ने कानून की उल्लंघन सरेआम की। उस दौरान ड्यूटी पर खड़े  किसी भी पुलिस मुलाजिम ने इनका चालान करना तो दूर समझाना भी उचित नहीं समझा।

विधायक रमन अरोड़ा से चुनावों के दौरान ऐसी गलतियां अचानक हो जाती हैं या वह जानबूझकर सुर्खियों में रहने के लिए ऐसे काम करते हैं विधानसभा चुनावों के दौरान भी मीडिया से बातचीत करते हुए उनकी जुबान फिसली थी जिसकी काफी चर्चा शहर में हुई थी और इस बार भी चुनाव के चलते यह घटना सामने आई है।

यह पहली दफा नहीं है कि जब रमन अरोड़ा बगैर हेलमेट के स्कूटर चलाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, एक बार पहले भी जब फगवाड़ा गेट मार्केट में कारपोरेशन द्वारा इनके मित्र की दुकान को तोड़ा जा रहा था तब भी विधायक रमन अरोड़ा बड़ी तेजी से अपने दफ्तर से निकल फगवाड़ा गेट मार्केट तक बिना हेलमेट के स्कूटर चलाते हुए आए थे।

यदि खुद को जिम्मेवार नागरिक बताने वाले मंत्री व विधायक भी कानून की पालना नहीं करेंगे तो आम जनता पर इसका क्या असर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *