कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सैकड़ों लोगों को करवाया आप में शामिल
जालंधर,01 मई (टिंकू पंडित):- आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर कांग्रेस व अकाली दल को जोर का झटका जोर से ही दिया है। लोकसभा चुनावों के चलते जालंधर के आदमपुर से 4 मौजूदा पार्षद, 6 मौजूदा सरपंच, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान व कई पंच अपने अनेकों साथियों सहित कांग्रेस का अकाली दल छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल कर बहुत बड़ी सेंध लगाई है जिसका खामियाजा आने वाले चुनावों में विपक्षी पार्टियों को होगा व इस से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की स्थिति और भी मजबूत हो गई है। कांग्रेस व अकाली दल मैं इतनी बड़ी सेंध लगाने मैं जिम्मी कालिया ने विशेष भूमिका निभाई है।

आदमपुर में रखे गए विशेष कार्यक्रम में पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आदमपुर से मौजूदा पार्षद कृष्णा ग्रेवाल पार्षद सुरेंद्र पाल पार्षद अमरीक सिंह पार्षद बिक्रम बंधन आदमपुर के पूर्व प्रधान पवित्र सिंह , बिंदा ग्रेवाल सरपंच अरजनवाल, ज्योति सरपंच सतोवली, नरेंद्र पाल सरपंच उदेयसिया, अनिता देवी सरपंच खिचीपुर, निलम रानी सरपंच जेठपुर, कुलदीप कौर सरपंच पद्य आना सतना सतनाम सिंह पूर्व सरपंच ड्रोलिकलां को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर हंसराज गाना राजेश भोला अग्निहोत्री सुरेंद्र आजाद व जिम्मी कालिया भी मौजूद थे।

