जीएनडीयू कॉलेज की प्रांजल जैन ने यूनिवर्सिटी परीक्षा परिणाम में प्राप्त किया प्रथम स्थान

प्रांजल ने 9.33 सीजीपीए हासिल कर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान हासिल किया:-कमलेश दुग्गल

                             छाया:- यतिराज

जालन्धर, 01 मई (टिंकू पंडित):-  गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज लड़ोवाली रोड का परीक्षा परिणाम हमेशा से ही अच्छा रहा है। इस बार भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए यहां की स्टूडेंट्स प्रांजल जैन ने दो वर्षीय एमबीए (सेमेस्टर -1) में यूनिवर्सिटी के परीक्षा परिणाम में पहला स्थान हासिल किया। कॉलेज के ओएसडी प्रो कमलेश सिंह दुग्गल ने बताया कि कॉलेज की प्रांजल ने 9.33 सीजीपीए हासिल कर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रो. दुग्गल ने छात्रा प्रांजल को बधाई देते कहा कि जब तक मंज़िल मिल ना जाए तब तक लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रो दुग्गल ने यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के सभी टीचर्स को भी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रो. रितिका कक्कड़, सुप्रीडेंट हरजीत सिंह और सीनियर क्लर्क अशोक कुमार विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *