कबड्डी प्रमोटर है NRI सुरजनजीत सिंह चट्ठा

जालन्धर,04 मई(टिंकू पंडित):- इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्या केस में आरोपी सुरजनजीत सिंह चट्ठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने चट्ठा को जालंधर हाइट्स में स्थित उनके फ्लैट से गिरफ्तार किया है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडीसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि सुरजन जीत सिंह चट्ठा कबड्डी प्रमोटर है। पुलिस को संदीप अंबिया हत्याकांड में सुरजन जी सिंह चट्ठा की बड़ी देर से तलाश थी जिसे आज काबू किया गया है।
आपको ज्ञात होगा कि संदीप नंगल अंबिया को नकोदर के एक गांव में कबड्डी टूर्नामेंट के चलते सरेआम ग्राउंड के अंदर कुछ लोगों ने गोली मारकर मार दिया था। जिसके बाद संदीप की पत्नी लगातार पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगा रही थी । उसने सोशल मीडिया पर लाइव होकर भी पुलिस को चट्ठा के जालंधर में होने की सूचना भी दी थी। परंतु तब पुलिस चट्ठा को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

