लोकसभा उपचुनाव प्रचार के चलते आम जनता हो रही है परेशान, कभी बीच चौराहे में सजा दिया जाता है चुनावी मंच, तो कभी रोड शो के नाम पर पूरी तरह बंद कर दी जाती है सड़कें, जालंधर में चुनाव अयोग द्वारा जारी नियमों की उड़ रही है धज्जियां

 कल शाम को रामा मंडी इलाके में देखने को मिला बहुत लम्बा जाम

जालंधर, 07 मई (टिंकू पंडित):-  लोकसभा उपचुनाव के चलते आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए नियमो की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही हैं। कभी बीच चौराहे पे मंच सजा कर चुनाव प्रचार किया जा रहा है तो कहीं कई-कई किलोमीटर सड़कें जाम कर रोड शो निकाले जा रहे हैं। जिस कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर की सड़कों पर कई-कई किलोमीटर लंबे जाम लग रहे हैं जिनमें कार, स्कूटर, ऑटो रिक्शा वाले लोग तो परेशान होते ही हैं परंतु साथ में मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस तक फंस जाती है। जिससे बीमार लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है।

इस बार उपचुनाव में चुनाव अयोग का रोल भी कुछ बेहतरीन नजर नहीं आ रहा। जहां सड़कों पर जाम लग रहे हैं वही चुनाव आयोग द्वारा जारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पार्टियों के झंडे, पोस्टर व बैनर सरकारी दीवारों, सरकारी खंभों व सरकारी पार्कों में लगे नजर आ रहे हैं।

 

ऐसा ही एक लम्बा जाम कल शाम को रामा मंडी इलाके में देखने को मिला,जहां एक पार्टी के रोड शो के दौरान शोर-शराबा होने के बाद दूसरी पार्टी द्वारा चौक में जाम लगा दिया गया। जिस कारण दूर तक जाम लग गया जिसमें आम वाहनों के साथ-साथ मरीज को ले जा रही एंबुलेंस तक फस गई, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस परेशानी से निजाद दिलाने के लिए चुनाव अयोग व प्रशासन को भी कड़े कदम उठाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *