सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को लेकर आई बड़ी खबर, जालंधर आते रास्ते में ही किया नजरबंद

जालंधर,08 मई (टिंकू पंडित):- स्वर्गीय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाले के माता पिता लोकसभा उपचुनाव को लेकर जालन्धर दौरे पर है और वह पंजाब सरकार से अपने लिए इंसाफ मांग रहे हैं और पंजाब सरकार आम आदमी पार्टी के खिलाफ घर घर जाकर प्रचार भी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रूट प्लान भी जारी किया था।  वहीं आज कांग्रेस नेता से मिलने का समय भी जारी किया गया था। लेकिन अब मूसेवाला के माता-पिता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को आज कांग्रेसी नेता से मुलाकात से पहले ही रोक लिया गया है। पता चला है कि पुलिस ने दोनों को जालंधर के रास्ते में ही कहीं पर नजरबंद करके रखा है। इस मामले को लेकर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बात करनी चाही, लेकिन ना तो उनसे बात हो पाई है और ना ही जिस कांग्रेस नेता को मिलने आना था उनसे बात हो पाई है। लोकसभा उपचुनाव के बीच पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता इंसाफ यात्रा निकाल रहे हैं वाह अपने बेटे के कातिलों को पकड़ने और सजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *