दो वर्षो तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक ने किया शादी करने से इनकार तो युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, हालात स्थिर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

दो बार प्रेग्नेंट होने पर करवाया गर्भपात, परिवार वालो से भी की बदसलूकी

जालन्धर,19 जून (टिंकू पंडित):- शादी का झांसा देकर 2 वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद संतोखपुरा में रहने वाले युवक ने शादी करने से इनकार किया तो युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बनी हुई है ओर अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

युवती का आरोप है कि रजत के साथ वह पिछले 2 साल से रिलेशन में थी। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह 2 बार प्रेग्नेंट हुई, लेकिन दवाई खिलाकर उसने उसका गर्भ गिरा दिया। जब उसने रजत पर शादी का दबाब बनाया को तो वह मुकर गया। उसकी मां ने रजत के परिजनों को रिश्ते की बात करने के लिए घर पर बुलाया था। यहां आकर उन्होंने उसके परिवार को उल्टा सीधा बोला और बदसलूकी की। इस बात से परेशान होकर ही उसने ये कदम उठाया है

युवती ने कहा कि उसकी मुलाकात रजत के साथ एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों को प्यार हो गया। शादी का झांसा देकर रजत उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। अब जब शादी की बात होने लगी तो उसने कहा कि डीएनए टेस्ट करवाने के बाद ही वह शादी करेगा। जिस से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *