लघु उद्योग भारती पंजाब का कोषाध्यक्ष बनने पर विक्रांत शर्मा का भाजपा नेताओं ने किया पुष्पित अभिनन्दन

 विक्रांत शर्मा को जो दायित्व दिया गया है, वह उसे पूरी मेहनत, लग्न, तनमयता व सजगतापूर्वक निभाएंगे:- भाजपा नेता

 लघु उद्योग भारती पंजाब के कोषाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा का पुष्पित अभिनन्दन करते हुए सतीश कपूर, रजत महिन्दरू, डॉ रमेश कंबोज व डॉ जोगिंदर अरोड़ा।

जालंधर, 10 जुलाई (टिंकू पंडित):- कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के सबसे बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन लघु उद्योग भारती, पंजाब प्रदेश के कोषाध्यक्ष बने विक्रान्त शर्मा का भाजपा नेताओं ने पुष्पित अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश कपूर, भाजपा पंजाब के पूर्व मीडिया संयोजक रजत कुमार महेंद्रू, डॉ. रमेश कंबोज, डॉ जोगिंदर अरोड़ा, सहकार भारती पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

उक्त नेताओं ने भाजपा की उद्योगिक नीतियों व पंजाब सरकार का उद्यमियों के प्रति सौतेला व्यवहार, फ्री बिजली की बजाए उद्यमियों को दी जा रही महँगी बिजली, बार बार लग रहे अधोघोषित कट, असुरक्षित माहौल के चलते उद्योगों के पलायन पर भी चिंता जताई। भाजपा नेताओं ने कहा कि विक्रांत शर्मा जैसे सक्रिय कार्यकर्ता को जो दायित्व दिया गया है, वह उसे पूरी मेहनत, लग्न, तनमयता व सजगतापूर्वक अपने इस नए दायित्व को निभाएंगे। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर जालंधर का मान बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *