विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब ने कुशल श्रमिकों व मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
जालंधर, 17 सितंबर (टिंकू पंडित):- उद्योग के उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन एवं संचालन में श्रमिक मुख्य भूमिका निभाते हैं, उक्त शब्द लघु उद्योग भारती (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब की महासचिव सीमा धूमल ने जालंधर केन्द्रीय व जालंधर उत्तरी द्वारा स्थानीय एस एस फोर्जिंग के उद्योगिक परिसर में विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती की सक्रिय इकाई के लिए 6 अनिवार्य करणीय कार्यों में विश्वकर्मा दिवस है। उद्यमियों के लिए भगवान विश्वकर्मा आराध्य देव हैं।सफल उद्योग की पूंजी में एक घटक श्रमिक भी होता है।
समारोह का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के अनुरूप पवित्र ज्योति प्रज्जवल के पश्चात भगवान विश्वकर्मा का सामूहिक पूजन के बाद कुशल श्रमिकों और श्रमिको के मेधावी बच्चों का सम्मान व दैनिक उपयोग को वस्तुएँ भेंट की गई।
इस दौरान लघु उद्योग भारती पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा, जालन्धर के अध्यक्ष विवेक राठौर ने महिला इकाईयो द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों के संयोजन संबंधी विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें हर संगठनात्मक कार्यो में सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक उद्यमी समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । आर्थिक विकास के लिए उद्यमशीलता और सतत व्यापार में वृद्धि आवश्यक है । उद्यमियों का विकास समाज में व्याप्त आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोवैज्ञानिक कारकों पर निर्भर करता है।
उक्त समारोह संयोजन में जालंधर केंद्रीय की अध्यक्ष श्रीमती अमरदीप शेरगिल, महासचिव आरती सचदेवा, उपाध्यक्ष शिल्पा चावला, सचिव रूही बुद्धिराजा, जालंधर उत्तरी की संयोजक रमन जज, सह संयोजक पल्लवी ठाकुर, इंदु ठाकुर पूनम ठाकुर, सविता ठाकुर, दीपिका राठौर, सरोज ठाकुर व अन्य ने सक्रिय योगदान दिया।
कैप्शन- विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान पवित्र ज्योति प्रज्वलित करते हुए लघु उद्योग भारती पंजाब प्रदेश की महासचिव श्रीमती सीमा धूमल, अमरदीप शेरगिल, आरती सचदेवा, रमन जज, पल्लवी ठाकुर, इंदु ठाकुर पूनम ठाकुर, सविता ठाकुर, दीपिका राठौर, सरोज ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ।