पंजाब पुलिस ने लगाया सुखपाल खैरा पर ड्रग तस्कर को संरक्षण देने व एवज में वित्तीय फायदे लेने का आरोप
चंडीगढ़, 28 सितंबर (वीर केसरी):- सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस ने आज सुबह चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह – सुबह पंजाब पुलिस ने उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापा मारा जहां से सुखपाल सिंह खैरा को NDPC एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। सुखपाल सिंह खैरा को 2015 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। सुखपाल सिंह खैरा को पुलिस गिरफ्तार करके जलालाबाद ले गई है।
पंजाब पुलिस द्वारा सुखपाल सिंह खैरा पर आरोप लगाया गया है कि वह बॉर्डर पर से ड्रग्स तस्करी करने वाले ड्रग तस्कर गुरदेव सिंह का काफी करीबी रहा है और वह ड्रग तस्कर को संरक्षण भी देता था और जिसकी एवज में उन्होंने ड्रग तस्कर से वित्तीय फायदे भी लिए हैं।
सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार करने आई पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस के साथ न होने पर उन्होंने आपत्ती जताई और कहा कि यदि आप मुझे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर रहे हैं तो आपके साथ चंडीगढ़ पुलिस का होना भी बहुत जरूरी था। उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार मेरी आवाज को दबाना चाहती है इसलिए मुझे नाजायज़ परेशान किया जा रहा है।