पंजाब के इन जिलों मैं बजने जा रहा है नगर निगम चुनावो का बिगुल, किस तारीख से पहले हो सकते हैं निगम चुनाव, पढ़े वीर केसरी पर….

15 नवंबर से पहले करवाए जाएं नगर निगम चुनाव :- गवर्नर बनवारी लाल

चंडीगढ़,12 अक्टूबर (वीर केसरी):- नगर निगम चुनावो को लेकर पंजाब के चार जिलों में टिकट की आस लगाए बैठे पार्टियों के कार्यकर्ताओं के दिल की धड़कन बढ़ गई है क्योंकि पंजाब के चार राज्यों में होने वाले नगर निगम चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। पंजाब सरकार द्वारा चुनाव आयोग को पांच नगर निगमों में चुनाव करवाने के लिए पत्र लिखा गया है। पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के अगस्त महीने में जारी आदेशों के बाद पंजाब सरकार इन चुनावों को लेकर हरकत में आ गई थी और वार्ड बंदी का काम तेज किया गया था। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब सरकार को ये चुनाव 15 नवंबर से पहले करवाने के लिए कहा था, जिसके बाद अब लोकल बॉडी ने भी जालंधर, पटियाला, लुधियाना व अमृतसर में होने वाले चुनावों के लिए चुनाव आयोग को ये चुनाव 15 नवंबर से पहले करवाने के लिए पत्र लिखा है। जिसमें अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है।

पंजाब के इन चार जिलों में जनवरी 2023 से निगम चुनाव पेंडिंग चल रहे हैं। वार्ड बंदी का काम पूरा ना होने के कारण निगम चुनावो में देरी हो रही है।  पंजाब गवर्नर ने नगर निगम चुनावों के अलावा 39 नगर परिषदों के चुनाव करवाने की भी मंजूरी दी हुई है। फिलहाल इन्हें लेकर अभी कोई नोटिफिकेशन या लैटर नहीं लिखा गया।

अब देखना ये है कि निगम चुनाव पुरानी वार्ड बंदी के अनुसार होंगे या नई वार्ड बंदी के अनुसार। दरअसल, वार्ड बंदी का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। नई वार्ड बंदी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगर लोकल बॉडी इसे कुछ दिनों में फाइनल कर देती है तो ये चुनाव नई वार्ड बंदी के अनुसार ही होंगे, अन्यथा इन्हें पुरानी वार्ड बंदी के साथ ही करवाना पड़ेगा। लेकिन समस्या यह है कि पुरानी वार्ड बंदी को लेकर सभी पार्टियां सहमत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *