दो दिन चलेगा आज दोपहर 2 बजे आरंभ होने वाला शीतकालीन सत्र
चंडीगढ़,28 नवम्बर(वीर केसरी):- पंजाब विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज आरंभ हो रहा है। आज दोपहर 2:00 बजे से आरंभ होने वाला शीतकालीन सत्र कल शाम 5:00 बजे तक चलने का अनुमान है।
2 दिन के लिए बुलाए गए इस सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान गन्ना किसानों के लिए गन्ने की नई कीमतों की घोषणा कर सकते है व आने वाले कुछ महीनों में पंजाब में होने वाले निगम चुनावो को मध्यनजर रखते हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब की महिलाओं से किए गए ₹1000 प्रति महीना देने के वायदे को भी पूरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस सत्र में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं।