शिक्षित नारी जागरूक समाज के सृजन की सशक्त माध्यम है- यश शर्मा
जालंधर, 28 जनवरी (टिंकु पंडित):- लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस व गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वती सिंधु न्यास में प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा धूमल के सानिध्य में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंधु न्यास की छात्राओं ने श्रेष्ठा महाजन, राष्ट्र सेविका समिति, पंजाब प्रान्त कार्यालय प्रमुख, आदर्श नगर छात्रावास प्रमुख शोभा प्रसाद के मार्गदर्शन में भजन, समरसता व राष्ट्रभक्ति गीतों के माध्यम से अपनी संगीतमयी उपस्थिति दर्ज करवाई।
लघु उद्योग भारती की प्रदेश महासचिव सीमा धूमल ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए शैक्षिक,आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, अध्यात्मिक जागरूकता लाना जरूरी है। उनका उद्देश्य देश की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, समाज में उनके विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाने की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करना है और सबसे जरूरी बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर उन्हें जागरूक कर सशक्त बनाना है।
राष्ट्र सेविका समिति, पंजाब की बौद्धिक प्रमुख यश शर्मा ने कहा कि शिक्षित नारी जागरूक समाज के सृजन की सशक्त माध्यम है। आधुनिक परिपेक्ष में नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही है। जरूरत इस सच्चाई की खुले मन से अपनाने की है। इस दौरान प्रान्त सेवा प्रमुख कुसुम ने नारी शक्ति के स्वलम्बन, कार्य संयोजन व समयबद्धता की चर्चा करते हुए विभिन्न मनोरंजक व सजगतापूर्ण खेलो के माध्यम से सारा वातावरण मनमोहक व खुशनुमा बना दिया।
लघु उद्योग भारती पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जालंधर महानगर के प्रौढ़ प्रमुख गोपाल प्रशाद, गौ सेवा प्रकोष्ठ, पंजाब के सह संयोजक संजीव शर्मा ने कार्यक्रम संयोजन में संपर्क सेतु की सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती जालंधर केन्द्रीय की महासचिव आरती सचदेवा, जालंधर उत्तरी की सह-संयोजक पल्लवी ठाकुर, प्रो. दीपिका राठौर, सविता ठाकुर, पूनम चौहान, इंदु ठाकुर, सरोज ठाकुर, नीरू मल्होत्रा (निधि प्रमुख), मीनू शर्मा ( महानगर नगर. संपर्क प्रमुख), ट्रस्टी पारुल अरोड़ा, रेणू अरोड़ा, गुलशन जैन, उमा शर्मा ने उपस्थित छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
लघु उद्योग भारती, महिला-इकाई द्वारा छात्राओं को स्टेशनरी, कंबल, दैनिक उपयोग की वस्तुएं व खाद्य सामग्री भी भेंट की। भविष्य में भी उनका यथा संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। समारोह का समापन सामुहिक अल्पाहार से हुआ।