स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी स्वदेशी, स्वावलंबी व देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सार्थक प्रयास:- अंजू सिंह
जालंधर, 18 अगस्त (टिंकु पंडित):- लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) द्वारा श्रीमती अंजू सिंह (केंद्रीय एम एस एम ई बोर्ड की सदस्य और स्वयंसिद्धा प्रकल्प की समन्वयक ) के मार्गदर्शन व प्रदेश महासचिव सीमा धूमल के सानिध्य रक्षाबंधन को नारी शक्ति जागरण के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन जोकि भाई बहन के स्नेह के साथ-साथ सांस्कृतिक, समरसता और सामाजिक सम्बन्धों को मजबूत करता है। बैठक का शुभारंभ पवित्र ज्योति प्रज्वल्लन व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ।
श्रीमती सीमा धूमल ने बताया कि महिला उद्यमियों के सर्वपक्षीय विकास, सवंर्धन के लिए पंजाब प्रदेश द्वारा एक नई पहल करते हुए जालंधर में स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 29 नवम्बर से 1 दिसंबर तक किया जा रहा है। यह प्रदर्शिनी बिना किसी सरकारी अनुदान के होगी।
इस दौरान राष्ट्र सेविका समिति पंजाब की कार्यवाहिका श्रीमती करिश्मा कपूर, सरस्वती सिंधु न्यास, पंजाब की उपाध्यक्ष रेणु मित्तल ने भारतीय संस्कृति में रक्षा बंधन के महत्व, सुश्री मानु द्वारा मनोरम गीत के माध्यम से देश, धर्म व समाज हित रक्षाबन्धन पर्व को सौहाद्र्रपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश दिया। जालंधर व होशियारपुर की प्रभारी आशु धीर ने पंजाब की गतिविधियों व आगामी कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान प्रियंका गोयल ( संयोजक, महिला इकाई अमृतसर), अमरदीप शेरगिल, आरती सचदेवा (अध्यक्ष व महासचिव, महिला इकाई जालंधर केंद्रीय), पल्लवी ठाकुर (सह संयोजक, महिला इकाई जालंधर उत्तरी), प्रो. दीपिका राठौर, पुनम चौहान, सरोज ठाकुर, नेहा मेहता, रुही बुद्धिराजा, इंदु ठाकुर, सविता ठाकुर, आशु अग्रवाल, शिल्पा चावला, यश शर्मा, रमनप्रीत कौर, श्वेता हांडा, रजनी अग्रवाल, श्वेता मोंगा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।