मोदी सरकार की दूरदर्शिता, स्पष्ट जनसेवी नीतियो के चलते भारत निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर- तरुण चुघ

लघु उद्योग भारतीं के प्रतिनिधियों ने की चुघ से शिष्टाचार भेंट

जालंधर 12 जून (टिंकू पंडित):- लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से शिष्टाचार भेंट की।

उक्त जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रचार प्रमुख विक्रान्त शर्मा ने बताया कि इस दौरान लघु उद्योग भारतीं के जिला अध्यक्ष विवेक राठौर, लघु उद्योग भारतीं के सदस्य व पार्षद कंवर सरताज, प्रदेश प्रचार प्रभारी अनुज कपूर,अमित, सुमित दुग्गल , विक्रम अरोड़ा, दविन्द्र कालिया व अन्य ने पुष्पगुच्छ भेट कर उनका अभिवादन भी किया। इस दौरान लघु उद्योग भारतीं द्वारा चलाए जा रहे उद्योग हितैषी अभियान और उनमें केंद्रीय नीतियों की सहभागिता की भी चर्चा की गई। पंजाब में फैली अराजकता, असुरक्षा, बिजली कट और उद्योगो के प्रति अपनाए जा रहे नकारात्मक रवैया के प्रति चिता प्रकट की गई।

उल्लेखनीय है कि तरुण चुघ देश मे मोदी सरकार के स्वर्णमयी 11 वर्ष के सुशासन को समर्पित प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आए थे। तरुण चुघ ने कहा कि मोदी सरकार की दूरदर्शिता, स्पष्ट जनसेवी, समरसतापूर्ण नीतियो के चलते भारत निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। विगत 11 वर्ष के अंतराल में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी उन्नति करते हुए विश्व पटल पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *