द ग्रेट खली व नंदिनी शर्मा ने मिलकर किया मनोरंजन कालिया के लिए चुनाव प्रचार

रामा मंडी चौक पहुंचने पर नंदिनी शर्मा ने किया ग्रेट खली का स्वागत

जालंधर (टिंकू पंडित):–दिलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद आज जालंधर के सेंट्रल हलके से भाजपा के उम्मीदवार मनोरंजन कालिया के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए जब रामा मण्डी चौक पर आए तो वहा मनोरंजन कालिया की बहन नंदनी शर्मा ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित उनका स्वागत किया व भाजपा परिवार का सदस्य बनने पर खली को बधाई भी दी। मीडिया से बात करते हुए ग्रेट खली ने कहा कि उन्होंने विदेशों में बहुत रेसलिंग की है। अगर वो चाहते तो वही बस कर करोड़ों रुपया कमा सकते थे पर में अपने देश भारत से बहुत प्यार करता हूं और भारत की सेवा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हो बीजेपी में शामिल हुए है और वह देश को आगे ले जाने के लिए पार्टी के दिशा निर्देश अनुसार जनता की सेवा करू। इसके उपरांत उन्होंने नंदिनी शर्मा व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रामा मंडी इलाके में मनोरंजन कालिया के लिए डोर टू डोर जाकर चुनाव प्रचार किया व कालिया को जिताने के लिए उनके हक में मतदान करने के लिए लोगों से अपील भी की। इस अवसर पर उनके साथ सुनील गुम्बर, ललित कुमार कपिल, ऋतुराज मोती, राजन कालिया, शाम शर्मा, डिम्पी सचदेवा, पूर्व पार्षद जगजीत सिंह, पूर्व पार्षद अर्जुन सिंह पप्पी, रानी सरीन, ऊषा महन्त, गुरमीत सिंह निक्का व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *