राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल और मनोज तिवारी आज पंजाब में करेंगे प्रचार : जीवन गुप्ता, अनुराग ठाकुर पंजाब के उद्यमियों से आज करेगे चर्चा- अरविन्द धूमल

जालंधर, 17फरवरी(टिंकू पंडित ):–

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल और मनोज तिवारी 17 फरवरी को पंजाब के अलग अलग विधानसभा हलकों में चुनाव प्रचार करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री और भाजपा चुनाव संचालन समिति के संयोजक जीवन गुप्ता ने दी।

जीवन गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 17 फरवरी को सारा दिन जालंधर में अलग-अलग विधानसभा हलकों में प्रचार करेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह अमृतसर, नंगल और मोगा में, पीयूष गोयल मंडी गोविंदगढ़, लुधियाना और साहनेवल में और मनोज तिवारी लुधियाना में चुनाव प्रचार करेंगे।

अनुराग ठाकुर पंजाब के उद्यमियों से आज करेगे चर्चा- अरविन्द धूमल

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, युवा मामले एवं खेल अनुराग ठाकुर 17 फरवरी वीरवार को लघु उद्योग भारती व भाजपा औद्योगिक व्यापार प्रकोष्ठ के सहयोग से आयोजित बैठक में पंजाब के उद्यमियों से उनकी समस्याओं की चर्चा करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने बताया कि स्थानीय बेस्ट वेस्टर्न प्लस (पूर्व में कंट्री इन) में दोपहर एक बजे पहुँचेगे। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, भाजपा औद्योगिक व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष वधवा, लघु उद्योग भारती जालन्धर के अध्यक्ष विवेक राठौर, महासचिव उत्तम चड्ढा, पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, महासचिव विशाल दादा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *