रूस और यूक्रेन में युद्ध शुरू अब तक 100 लोगों के मरने की आशंका, क्या ये विश्व युद्ध की आहट है, यूक्रेन ने दुनिया के देशों से मांगी सहायता

यूक्रेन की सहायता के लिए अमेरिका के बॉम्बर्स ने उड़ान भरी

पुतिन की सीधी धमकी जो बीच में आएगा उसको  छोड़ा नहीं जाएगा

जालंधर,24 फरवरी, (टिंकू पंडित):- रूस ने यूक्रेन के 10 शहरों पर हमले शुरू कर दिए हैं। रूस ने यूक्रेन को घेर लिया है और यूक्रेन पर हवाई हमले भी हो रहे हैं। रूस, यूक्रेन पर आधुनिक हथियारों से हमला कर रहा है। यूक्रेन के खारकीव से लोगों का पलायन शुरू हो गया है। लोगों में भारी घबराहट है इसलिए वह शहर छोड़ कर बाहर निकल रहे हैं जिस कारण सड़कों पर लम्बा जाम लग गया है। यूक्रेन की सरकार ने अपने लोगो को खारकीव को खाली करने के लिए कह दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने लोगों को ना घबराने की अपील की है व रूस को यह युद्ध रोकने की अपील भी की है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन को हथियार डालने की सलाह दी है। रूस की ओर से यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों में अभी तक 100 लोगों के मारे जाने की ख़बरे आ रही है। भारत सरकार यूक्रेन से अपने नागरिकों को जल्द से जल्द भारत लाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *