डी.सी. कार्यालय के कमरा नं. 22, से कर सकते है सम्पर्क
जालंधर, 25 फरवरी (टिंकू पंडित) :- यूक्रेन और रूस बीच चल रहे युद्ध के बीच पंजाब के छात्रों के वहां फंसे होने की खबर लगातार सामने आ रही हैं। जिसके चलते जिला जालंधर प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे जालंधर के छात्रों व पारिवारिक सदस्यों की जानकारी हासिल करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0181-2224417 जारी किया गया है। डी.सी. जालंधर घनश्याम थोरी ने कहा कि जिन लोगों के परिवार व सदस्य यूक्रेन में फंसे हैं वे इस हेल्पलाइन का इस्तेमाल करें और अपनी जानकारी सांझा करें। उन्होंने कहा कि लोग डी.सी. कार्यालय कमरा नं. 22, कार्यालय में यूक्रेन में फंसे अपने परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों के बारे में भी जानकारी प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे हुए व्यक्तियों का नाम, पिता का नाम, पासपोर्ट, विश्वविद्यालय, कालेज का नाम, यूक्रेन में उनके निवास स्थान आदि की जानकारी देना बहुत जरूरी है ताकि सभी आवश्यक जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ जल्दी से जल्दी सांझी की जा सके।